{"_id":"61d485837906e77c6b7a9be8","slug":"new-way-of-animal-smuggling-now-smugglers-are-taking-animals-from-the-farm-chandauli-news-vns6317595164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी का नया तरीका, अब खेत से तस्कर ले जा रहे पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी का नया तरीका, अब खेत से तस्कर ले जा रहे पशु
विज्ञापन
कंदवा। रामपुर चौकी क्षेत्र में पशु तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस पशु तस्करी के खेल पर अंकुश लगाने में फेल है। पशु तस्कर गोवंशों को पैदल ही हांक के वध के लिए बिहार ले जा रहे हैं। खेतों से गुजरने के दौरान पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर दे रहे हैं।
रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के चारी गांव के रास्ते पशु तस्करी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।जिससे किसानों की गेंहूं व सरसों की फसल तस्करों द्वारा ले जाए जा रहे पशुओं के पैरों तले रौंद कर बर्बाद हो जा रही है। इससे कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। तस्करी को लेकर बिहार से सटा यह सर्किल पहले से ही काफी बदनाम है। पुलिस तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर इस सर्किल में गुड़वर्क के लिए कभी- कभार कुछ पशु तस्करों की गिरफ्तारी व पशुओं की बरामदगी कर देती है। चारी गांव के संजय सिंह, कमलेश मौर्य,सुधांशु सिंह,राजेश मौर्य, विजय बहादुर सिंह आदि किसानों ने बताया कि पशु तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर पशुओं को चारी होते हुए कर्मनाशा नदी के उस पार बिहार पहुंचाया जा रहा है। जिससे नदी के तटवर्ती इलाके के किसानों की फसलें पशुओं के पैरों तले दबकर बर्बाद हो जा रही हैं। पीड़ित किसानों ने उच्चधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पशु तस्करी पर रोक लगाए जाने की मांग की है। सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि इसकी जांच करा कर हर हाल में पशु तस्करी पर रोक लगाई जाएगी। अगर इसमें किसी पुलिस कर्मी की संलिप्तता पायी जाती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।