फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New water coolers installed at three places in the city

नगर में तीन स्थानों पर लगाए गए नए वाटर कूलर

Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
New water coolers installed at three places in the city
गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए नगर पालिका की ओर से नए वाटर कूलर लगाये जा रहे हैं। शनिवार को नगर में रेलवे स्टेशन गेट के समीप समेत तीन स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाए गए। वहीं रिपेयरिंग होने लायक पुराने वाटर कूलरों को अन्य वार्डों में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित जीटी रोड व बाजारों में लगभग एक दशक पूर्व वाटर कूलर लगाए थे। बीतते वक्त के साथ कई वाटर कूलर खराब हो गए। गर्मी की शुरुआत में राहगीरों की सुविधा को देखते हुए नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार की ओर से दस स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाने की शुरुआत कर दी गई है। शनिवार को नगर स्थित रेलवे स्टेशन गेट के समीप शनिवार को नया वाटर कूलर लगाया गया। इसके अलावा परमार कटरा और कैलाशपुरी मोड़ के पास भी वाटर कूल लगाए हैं। अभी सात अन्य जगहों पर भी वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका की ओर से लगभग साढ़े 17 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed