फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   new system follow at pddu railway station

नई व्यवस्था से रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी भगदड़

Mon, 25 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
new system follow at pddu railway station
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन से उतरकर घरों को जाते यात्री। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों द्वारा पानी लूटने की घटना के बाद रेल प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को डीआरएम पंकज सक्सेना के निर्देश पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में खाना पानी देने की व्यवस्था को बदल दिया गया है। स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला को नई व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है। स्टेशन पर भगदड़ न हो, सभी को खाना पानी समय से मिल सके, साफ सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरूस्त हो, इसके लिए अलग अलग अधिकारियों की टीम गठित की गई है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेनों को दस मिनट से अधिक देर तक नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि अब प्लेटफार्म संख्या एक और दो नंबर पर आने वाले ट्रेनों में खाना और पानी देने की जिम्मेदारी पूरी तरह कमर्शियल विभाग उठाएगा। इसी तरह आईआरसीटीसी तीन और चार नंबर पर आने वाले ट्रेनों में खाना वितरित करेगा। प्लेटफार्म पर ट्रेनों के बोगी के आगे टेबल लगाए गए हैं। इस पर खाना और पानी की बोतले रखी जाएंगी और कमर्शियल विभाग के टीटीई इसे ट्रेन के यात्रियों को थमाएंगे। यही नहीं ट्रेनों की गैपिंग के बीच साफ सफाई और सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत ट्रेनों को दस मिनट से अधिक देर तक नहीं रोका जाएगा। बताया कि अब तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने की सूचना के आधार पर आईआरसीटीसी भोजन वितरित करता था। अब प्लेटफार्म संख्या दो पर मे आई हेल्प यू सेंटर में प्रत्येक आने वाले ट्रेन का नंबर लिखा जाएगा। इससे आसानी होगी कि इस ट्रेन में इतना पैकेट खाना और पानी देना है। इस नई व्यवस्था से मंगलवार की सुबह से व्यवस्था बदली नजर आएगी और हंगामा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed