Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New office of Sainik Welfare Department will be built at a cost of four crores

Chandauli News: चार करोड़ की लागत से बनेगा सैनिक कल्याण विभाग का नया कार्यालय

Sun, 15 Oct 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
New office of Sainik Welfare Department will be built at a cost of four crores
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग का कार्यालय को मोहम्मदपुर दिल्ली कोलकाता हाईवे के किनारे बनाने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार यहां पर नौ बिस्वा में करीब चार करोड़ रुपये की लाग से तीन मंजिला कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यालय के निर्माण के लिए पूर्व सैनिकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। अभी तक कलेक्ट्रेट स्थित एक छोटे से कमरे में कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। यहां और कोई सुविधा नहीं है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल हृदेश कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में 2670 भूतपूर्व सैनिक और 150 विरांगनाएं है। इनकी समस्याओं और सेवानिवृत के बाद मिलने वाली सुविधाएं पहुंचाने के लिए विभाग का गठन किया है। पूर्व सैनिकों की ओर से लंबे समय से कार्यालय के लिए मांग की जा रही थी। प्रशासन ने कार्यालय भवन निर्माण के लिए लौदा स्थित दिल्ली कोलकाता हाईवे के किनारे नौ बिस्वा जमीन आवंटित कर दी है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कापोर्रेशन लि. (यूपी सिडको) को दी गई है। कार्यदायी संस्था ने करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव को जल्द ही मुख्यालय भेजा जाएगा। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये होंगी सुविधाएं
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के मुताबिक तीन मंजिला भवन में कार्यालय के अलावा पूर्व सैनिकों के ठहरने के लिए आवास बनाए जाएंगे। सैनिकों के लिए मेडिकल सहित अन्य इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed