फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New market police outpost in charge and constable arrested in recovery from truck

Chandauli: ट्रक से वसूली में नई बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज और सिपाही गिरफ्तार, किए गए निलंबित

Sat, 25 Feb 2023 09:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2023 09:20 AM IST
विज्ञापन
New market police outpost in charge and constable arrested in recovery from truck
कौशाम्बी : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले की पुलिस अवैध वसूली में भी एक बार फिर दागदार हुई है। मछली का दाना लदे ट्रक से अवैध वसूली के मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल ने नई बाजार चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को न सिर्फ निलंबित किया है बल्कि दोनों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इस मामले में चार अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है। शुक्रवार को दोनों पुलिसकर्मियों को मेडिकल मुआयना कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


कोलकता से मछली का दाना बच्चा लेकर एक ट्रक चालक हरियाणा जा रहा था। गुरुवार देर रात कार सवार लोगों ने नई बाजार पुलिस चौकी के समीप ट्रक को रोक लिया। वे स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर असलहे के बल पर ट्रक चालक से पैसे की मांग करने लगे।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने इसकी सूचना अपने मालिक को दिया। यहां मोटी रकम वसूलने के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया। ट्रक मालिक ने इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले की जांच कराई। इसमें नई बाजार चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुशवाहा और पुलिस कर्मी विनय यादव संलिप्त पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार की शाम एसपी के निर्देश पर चार अज्ञात लोगों के साथ चौकी इंचार्ज और सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रपर मेडिकल मुआयना कराया गया। वहीं आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

New market police outpost in charge and constable arrested in recovery from truck
चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

जिले में अवैध वसूली जैसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रक से वसूली की शिकायत पर चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित किया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज, सिपाही सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed