{"_id":"62b4b34ae4c3340d8944b303","slug":"new-feeder-being-built-from-44-4-lakhs-in-chandasi-sub-centre-chandauli-news-vns660427141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदासी उपकेंद्र में 44.4 लाख से बन रहा नया फीडर, मिलेगी भरपूर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदासी उपकेंद्र में 44.4 लाख से बन रहा नया फीडर, मिलेगी भरपूर बिजली
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विद्युत भार कम करने के लिए बिजली विभाग चंदासी उपकेंद्र में नए फीडर संख्या सात का निर्माण कर रहा है। अब तक छह फीडरों से नगर में बिजली की आपूर्ति की जाती रही है। 44 लाख चार हजार रुपये की लागत से बन रहे नए फीडर का निर्माण 15 जुलाई तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है। नए फीडर के बन जाने से फीडर संख्या दो व तीन का भार कम हो जाएगा। दोनों फीडरों के करीब 22 सौ कनेक्शनों को नए फीडर से जोड़ा जाएगा। हालांकि नए फीडर के निर्माण के कारण नगरवासियों को बिजली कटौती का दंश भी झेलना पड़ रहा है।
फीडर संख्या एक व दो पर सबसे अधिक भार है। नगर में सबसे ज्यादा कनेक्शन भी इन्हीं दो फीडरों से दी गई है। वर्तमान में दोनों फीडरों से करीब सात हजार घरों व प्रतिष्ठानों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे गर्मी के दिनों में हीटिंग व भार बढ़ने से जर्जर तारों व कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों के जलने का सिलसिला आरंभ हो जाता है। वहीं बिजली आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है। बिजली की इन दुश्वारियों को कम करने के लिए विभाग ने नया फीडर बनाने का फैसला किया है। नए फीडर पर करीब एक पखवारे से कार्य चल भी रहा है। अब तक पॉवर हाउस पर पैनल व अन्य उपकरण लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। खंभों से तार दौड़ाकर 15 जुलाई तक कार्य पूरा कर लिए जाने के बाद कनेक्शनों का बंटवारा कर दिया जाएगा।
नए फीडर से बिजली का कनेक्शन करने के लिए विभाग की ओस से 27 खंभे लगाए गए हैं। ये खंभे चंदासी पॉवर हाउस से लेकर जीटीआर ब्रिज के पश्चिमी छोर तक लगाए जाएंगे। इन खंभों पर करीब दो किलोमीटर तक एलटी तार दौड़ाए जाएंगे। इन तारों से लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली दी जाएगी। वहीं पॉवर हाउस पर करीब 750 मीटर अंडरग्राउंड केबल भी दौड़ाई जाएगी।
विज्ञापन
फीडर संख्या दो व तीन पर भार अधिक होने से बिजली आपूर्ति में काफी व्यवधान आ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए नया फीडर लगाया जा रहा है। नए फीडर से फीडर संख्या दो व तीन के करीब 2200 कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे इन फीडरों पर भार कम होगा और गड़बड़ियों की गुंजाइश भी कम हो जाएगी।
नगर के उपभोक्ताओं को अच्छी मात्रा में बिजली की आपूर्ति करने के लिए चंदासी उपकेंद्र पर नया फीडर लगाया जा रहा है। नए फीडर से आपूर्ति बहाल होने के बाद फीडर संख्या दो व तीन से जुड़े उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी।
प्रवीन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय।