फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Netaji Express spring broke for the second time in a week

Chandauli : एक सप्ताह में दूसरी बार टूटी नेताजी एक्सप्रेस की स्प्रिंग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला हादसा

Mon, 06 Jan 2025 02:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 02:47 PM IST
सार

नेताजी एक्सप्रेस की स्प्रिंग टूटने से रेल प्रशासन हलकान हो गया। पंडित दीनदयाल जंक्शन पर कर्मचारियों की सतर्कता से इसका पता चला तो सबके होश उड़ गए। बाद में खराब कोच को बाहर निकाला गया और दूसरा कोच जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
Netaji Express spring broke for the second time in a week
रेल कोच की स्प्रिंग टूटी हुई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 हावड़ा से कालका जा रही नेताजी एक्सप्रेस के एसी कोच की स्प्रिंग टूटी मिली। पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कर्मचारियों की सतर्कता से इसका पता चल गया और बड़ा हादसा टल गया। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार नेताजी एक्सप्रेस टूटे स्प्रिंग के सहारे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची थी। यहां खराब कोच को काटकर अलग किया गया और दूसरा कोच जोड़ कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन ढाई घंटे रेलवे स्टेशन पर रुकी रही।

विज्ञापन


नेताजी एक्सप्रेस सोमवार की सुबह 9.17 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची।  स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के पूर्व रोलिंग की जांच कर रहे कर्मियों की नजर एसी कोच बी 1 पर पड़ी तो पहिये के पास स्प्रिंग टूटी दिखी। इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। इस सूचना से विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, डीएमई धीरज कुमार, एचआई अभिषेक यादव, अक्षय कुमार के साथ आरपीएफ और जीआरपी कर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि टूटे स्प्रिंग के सहारे ट्रेन आगे बढ़ी तो दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद खराब कोच के यात्रियों को नीचे उतारा गया। कोच को काटकर अलग किया गया। इसके बाद दूसरा कोच जोड़ कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। ट्रेन ढाई घंटे बाद पौने 12 बजे आगे के लिए चली। इसके पहले 31 दिसंबर को भी नेताजी एक्सप्रेस के एसी कोच कि स्प्रिंग टूटी मिली थी। उस दिन भी कोच को काटकर ट्रेन रवाना किया गया था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि जांच में नेताजी एक्सप्रेस के कोच की स्प्रिंग टूटी मिली। कोच बदल कर ट्रेन आगे रवाना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed