{"_id":"58c99c4f4f1c1b194132a205","slug":"net-banking-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट बैंकिग की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट बैंकिग की दी जानकारी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
गोष्ठी में बोलते मेजर अमरेंद्र सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से नगर के पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रांगण में टाउन हॉल में मीटिंग का आयोजन किया गय़ा। इसमें लोगों को नेट बैंकिंग और कैैशलेस व्यवस्था के बारे में जागरूक किया गया। बैंक अधिकारियों ने निवेश, नियम-नीति, बीमा आदि के बारे में विस्तार जानकारी देते हुए उनकेे लाभ के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक सुधीर कुमार सिन्हा ने कहा कि आज के आधुनिकता भरी जीवन में भी लोग कैश लेस कार्य व इंटरनेट के माध्यम से कार्य करने में भयभीत हो रहे हैं। लोग बैंक में चक्कर काटकर अपना बहुमूल्य समय बरबाद कर रहे हैं। उन्होंने कैशलेस ट्रांजेक्शन व इंटरनेट बैंकिंग के लाभ के बारे में विस्तार जानकारी दी। उन्होंने अन्य समस्याओं के बारे में जनता द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी दिये। विशिष्ट अतिथि एसबीआई के मुख्य प्रबंधक ऋण कृष्ण बिहारीलाल श्रीवास्तव ने कहा कि लोग अक्सर ऋण को बोझ समझते हैं और बैंक कि सहायता नहीं लेते। उन्होंने बैंक कि साहयता से लोग कैसे आगे पढ़ सकते है और अपने दबाव को कैसे कम कर सकते है, उसके बारे में विस्तार जानकारी दी। इस मौके पर साझा कोष प्रबंधक आदर्श मिश्रा,जीवन बीमा प्रबंधक नितिन कुमार, शाखा प्रबंधक स्टेशन शाखा विशाल धवन, एसबीआई परमार कटरा शाखा प्रबंधक कुमार परिमल, विक्की खन्ना आदि लोगों ने बैंक के अन्य ऋण, जीवन बीमा, बचत खाता के नियमों, योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक के सभी अधिकारी, कर्मचारी, रेलवे इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रेलवे इण्टर कॉलेज के प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह ने किया।