फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Negligence on corona can put heavy burden on people

कोरोना से लापरवाही लोगों पर पड़ सकती है भारी

Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Negligence on corona can put heavy burden on people
पीडीडीयू नगर में बिना मास्क के बाजार करने निकले लोग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना का पहला पीक बीत रहा है। चिकित्सकों के अनुसार इसके दूसरे चरण का पीक भी आ सकता है। यानी कोरोना अभी और खतरनाक तरीके से वापस आएगा। बावजूद इसके त्योहारों पर लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। मास्क के प्रति लापरवाही इस समय घातक साबित हो सकती है। ठंड शुरू होने के कारण स्माग छाने लगा है। यह सांस की बीमारी बढ़ाने वाला साबित होता है। स्माग के चलते होने वाली सांस की बीमारी और कोरोना दोनों मिलकर घातक साबित हो सकते हैं। जबकि स्माग से होने वाली खांसी और श्वास की बीमारी भी कोरोना से मिलती जुलती है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े से औसतन दस लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यही कारण है कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 130 से नीचे आ गई है। इसका नतीजा है कि त्योहारी सीजन में लोग कोरोना के प्रति बेफिक्र हो रहे हैं। यही नहीं प्रशासन भी मास्क की चेकिंग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के प्रति लापरवाह नजर आ रहा है। दस दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में लोगों को त्योहारी सीजन में और सावधानी बरतने की नसीहत दी थी। इससे कोरोना के खतरे की गंभीरता को समझा जा सकता है। दूसरी तरफ जिले में लोग कोराना के प्रति लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं। बाजार में न तो दो गज की दूरी है और न ही मास्क जरूरी समझ रहे हैं लोग। शुक्रवार को बाजार में चारो तरफ बेफिक्री दिखी। चाहे जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी हो अथवा काली मंदिर के समीप अथवा चाय की दुकान। कहीं कोई मास्क लगाए नही दिखा।
विज्ञापन

ठंड में ताकतवर हो जाते हैं वायरस
पीडीडीयू नगर। कोई भी वैश्विक महामारी दो से तीन चरणों में आती है। देश में कोरोना वैश्विक महामारी का पहला पीक बीत चुका है लेकिन यूरोपीय देशों में दूसरा पीक आने लगा है। यूरोप में संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल के कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि देश में कोरोना के मामले कम दिख रहे हैं लेकिन इससे बेपरवाह होने की जरूरत नहीं है। ठंड में वायरस ताकतवर हो जाते हैं। कोरोना का असर सीधे श्वास से संबंधित हैं। ऐसे श्वास रोगियों के लिए कोरोना का दूसरा चरण खतरनाक होगा। सर्दी, जुकाम, खासी, कोल्ड डायरिया, बीपी की शिकायत बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नहीं
कोरोना से बचना है तो ढिलाई से बचना होगा। डॉ. आरपी सिंह, डॉ. सीएस झा, डॉ. संजय कुमार आर्य का कहना है कि यूरोप हमारे सामने नजीर है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपाय सबसे बड़ा हथियार है। मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन औछर बार बार बार हाथ साबून से धोने अथवा अल्कोहलयुक्त सैनिटाइजर का उपयोग करना सबसे आवश्यक है। सुरक्षात्मक उपाय तो कम से कम एक वर्ष अपनाने ही होंगे। तभी बीमारियों से बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed