फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Need to increase purchasing center for paddy purchase

तिले में धान खरीद के लिए ्रय केंद्र बढ़ाने की जरूरत

Tue, 02 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Need to increase purchasing center for paddy purchase
नियामताबाद। भारतीय किसान संघ की बैठक पीडीडीयू नगर तहसील के धूस खास गांव में सोमवार को जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा के आवास पर हुई। इसमें जिले के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपने का निर्णय लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिला धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन यहां धान की खरीद के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। कहा कि जिले में सिर्फ 28 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिन्हें बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि इस वर्ष धान क्रय केंद्रों पर चार दिन छोटे किसान व दो दिन बड़े किसान के लिए सौ कुंतल तक खरीद की व्यवस्था की गई है। सौ कुंतल की बिक्री करने वाले किसानों की भी तीन दिन धान खरीद की मांग की गई। कहा कि जिला विपणन अधिकारी जिले के किसानों का शोषण करते हैं। यही कारण है कि अभी तक शहाबगंज विकासखंड के मसोइ केंद्र के सात किसानों के बीते वर्ष के धान की खरीद का भुगतान आज तक नहीं किया गया। मूसाखांड प्रखंड के अधिशासी अभियंता पर भी किसानों के हित में कार्य न किए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह, जिला मंत्री मनोज सिंह, तेजू यादव, सुनील सिंह, बृजेश बिंद, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed