फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Neda employee dies due to bike overturning

अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से नेडा कर्मचारी की मौत

Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Neda employee dies due to bike overturning
चकिया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत जलेबिया मोड़ के समीप रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार सियाराम (53) की मौत हो गई। भुड़कुड़ा गांव निवासी सियाराम सोनभद्र में नेडा के कर्मचारी थे। कर्मचारी की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को ईद पर दो दिन का अवकाश मिलने पर सियाराम रविवार की सुबह सोनभद्र से बाइक से अपने गांव के लिए चले थे। वह जलेबिया मोड़ के समीप पहुंचे थे कि आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई अैर गड्ढे में पलट गई। इससे सियाराम के पैर और सिर में गंभीर चोट लगी। उधर से गुजर रहे लोगों ने सियाराम को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने मृतक के घर वालों को सूचित किया। कर्मचारी की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed