फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Naugarh's Louvari Art became the first village to get 100% vaccination

शतप्रतिशत टीकाकरण कराने वाला पहला गांव बना नौगढ़ का लौवारी कला

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Naugarh's Louvari Art became the first village to get 100% vaccination
नौगढ़। विकासखंड का लौवारी कला गांव चंदौली जिला का पहला ऐसा गांव बना है जहां के शतप्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया है। प्रधान यशवंत सिंह की पहल पर गांव के 18 साल से अधिक उम्र के और 45 से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों ने टीका लगवाया है। इसके लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह जल्द ही ग्राम प्रधान को सम्मानित भी करेंगे। खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव और एसडीएम डॉ.अतुल कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान यशवंत सिंह और निगरानी समिति को बधाई दी है है।
विज्ञापन

विकासखंड के लौवारी कला गांव के ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश की। गांव के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम की मदद से सभी को टीका लगवाया। लौवारी कला गांव में 45 वर्ष से अधिक 279 लोगों को, 18 से 45 साल के 977 लोगों को, पांच गर्भवती और 11 धात्री महिलाओं को वैक्सीन लग चुकी है। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें लौवारी कला को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाला पहला गांव बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए प्रधान को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed