Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Naugarh CHC seal after road KNAANM gets positive

एएनएम के पाजिटिव मिलने के बाद नौगढ़ सीएचसी सील

Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Naugarh CHC seal after road KNAANM gets positive
नौगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में तीन एएनएम की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. आरके मिश्र के निर्देश पर नौगढ़ सीएचसी को सील कर दिया गया है। वहीं अब आकस्मिक सेवा के लिए क्षेत्र के मरीजों को चकिय स्थित राजकीय संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। इसके अलावा डिलेवरी सहित अन्य केस नौगढ़ के अमदहा पीएचसी पर देखे जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार की रात आई पाजिटिव रिपोर्ट में सीएचसी अस्पताल की तीन एएनएम पाजिटिव मिली हैं। तीनों को चंदौली के आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। जबकि एक समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके गांव बसौली की बस्ती को सील करके सेनीटाइज किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक अवधेश पटेल ने बताया कि अगले आदेश तक सीएचसी में ओपीडी सेवा का कार्य बंद रहेगा तथा डिलीवरी का कार्य उपकेंद्र मझगांई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदहा में कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज जाएंगे। वहीं तीन संक्रमित एएनएन में एक मरीज डिलेवरी कराती थी। डिलेवरी कराने वाली पाजिटिव एएनएम ने जितनी डिलेवरी कराई है उन सभी महिलाओं के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। एएनएम के संपर्क में आने वाले सभी की थर्मल स्कैनिंग किया जाएगा। साथ ही टीकाकरण के दौरान संपर्क में आई महिलाओं का भी टेस्ट किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के सील होने के बाद ओपीडी सेवा बंद होने से गांव से इलाज कराने आए मरीज हलकान रहे। ऐसे में उन्हें प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

नौगढ़। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितो के बीच तहसील नौगढ़ के बसौली और डुमरिया गांव में एक-एक कोरोना मरीज की रिपोर्ट पॉगजटिव आने के बाद बृहस्पतिवार को बीडीओ सुदामा यादव गांव पहुंचे। उन्होंने डुमरिया गांव को सील कराने के साथ ही सैनिजाइज और डीडीटी का छिड़काव कराया। बस्ती के चारों तरफ बैरिकेडिंग करा दी गई। बसौली गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव ने पूरे गांव में आने-जाने वालों पर पाबंदी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed