फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   National Voters' Day will be celebrated on the theme My India, My Vote.

Chandauli News: माई इंडिया, माई वोट थीम पर मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Thu, 22 Jan 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
National Voters' Day will be celebrated on the theme My India, My Vote.
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि माई इंडिया, माई वोट थीम पर मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसमें युवाओं, बच्चों और आम जनता की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय और सभी तहसीलों में कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना है। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नव पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही निर्वाचन कार्य में सराहनीय योगदान देने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों एवं युवाओं की सहभागिता तय की जाएगी। इसके तहत निर्वाचन से जुड़े विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर निर्माण और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक, गीत और कविता पाठ प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें और जमीनी स्तर पर अभियान चलाकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed