{"_id":"670d98c05f8733fc080149d4","slug":"national-handball-competition-begins-chandauli-news-c-189-1-svns1010-121870-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: राष्ट्रीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता का आगाज, 23 टीमों ने किया प्रतिभाग..संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: राष्ट्रीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता का आगाज, 23 टीमों ने किया प्रतिभाग..संशोधित
विज्ञापन
चंदौली। बबुरी क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 आयु वर्ग में मेजबान जेएस पब्लिक स्कूल की टीम ने डेफोडिल्स को 5-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में देश की 23 विद्यालयों की टीम ने हिस्सा लिया है।
प्रतियोगिता के पहले दिन लीग के दस मैचों में अंडर 14 आयु वर्ग में शारजांह इंडियन स्कूल घुबैबा विद्यालय की टीम ने सोलापुर की विद्या प्रतिष्ठान 7-1 गोल से, पंजाब की सेंट जेवियर्स को भी शारजांह इंडियन स्कूल घुबैबा विद्यालय की टीम ने 8-0 की बढ़त बनाई। अंडर 17 आयु वर्ग में बाल भवन पब्लिक स्कूल दिल्ली को शारजांह इंडियन स्कूल घुबैबा विद्यालय की टीम ने 7-1 परास्त किया। आर्मी पब्लिक स्कूल ओडीसा ने इंडियन स्कूल ओमान को 8-4 अंक से मात देकर अगले चक्र में पहुंच गई। एसबीआइओए तमिलनाडु को गाजियाबाद की केएन मोदी ग्लोबल विद्यालय की टीम ने 4-13 स्कोर से आगे रहीं।
अंडर 19 में डीडीपीएस संजय नगर गाजियाबाद और कवि भारती विद्यालय चेन्नई बीच हुए कांटे के मुकाबले में मैच 7-7बराबर रहा। बिरला पब्लिक स्कूल कतर ने पीएसएसबी एकेडमी कर्नाटक की टीम को एक पक्षीय मुकाबले में 18-0 मैच अपने पक्ष में किया। मार्डन स्कूल बिहार ने अमृत इंडो कैनेडियन स्कूल लुधियाना को 15-8 से परास्त किया।
विज्ञापन
इंडियन स्कूल ओमान को कवि भारती विद्यालय चेन्नई ने 3-15 अंक से मैच को अपने पक्ष में किया। वहीं, सवाई भवानी सिंह राजस्थान की टीम का मुकाबला सिटी प्राईवेट स्कूल यूएई से होना था लेकिन मैदान में प्रतिदंद्वी टीम के नहीं आने से राजस्थान टीम को वॉकओवर दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष ने मशाल जलाकर किया। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक डॉ. विधु भूषण सिंह, अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, निदेशक रजनीश सिंह मौजूद रहे।