फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Napa EO toppled the wall

नपा ईओ ने गिरवा दी दीवार 

Sun, 19 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sun, 19 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Napa EO toppled the wall
नगर पालिका की ओर से तोड़ी गई दीवार। ।
 नगर पालिका के वार्ड नंबर छह स्थित एक मकान की नींव पर बनी दीवार को शनिवार की सुबह नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सार्वजनिक जमीन पर निर्माण बताकर गिरा दिया। इस मामले में जिलाधिकारी के मौखिक निर्देश का हवाला दिया। भवन स्वामी और घर की महिलाओं ने विरोध किया तो अलीनगर थाने की पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। देवेन्द्र के अनुसार 1986 में अपनी भूमि में दीवार बनाकर उसके भीतर मकान बनाया था। गत सात अक्तूबर 2015 को नगर पालिका द्वारा उन्हें नोटिस दी गई जिसमें कहा गया कि उन्होंने सार्वजनिक गली में चौके से सटाकर दीवार बनायी है। जिससे पालिका की नौ इंच भूमि पर कब्जा हो गया है। भवन स्वामी ने पत्र का जवाब देते हुए जमीन की रजिस्ट्री और निर्माण की तारीख का उल्लेख किया था। आरोप है कि शनिवार की सुबह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुगलसराय राजेन्द्र प्रसाद मजदूरों और अलीनगर थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार गिरा दी। इस संबध में अधिशासी अधिकारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। इसके पूर्व जेई ने जांच करा ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed