फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nano urea can give good yield at less cost

नैनो यूरिया से कम लागत में किसान कर सकते हैं अच्छी पैदावार

Thu, 12 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nano urea can give good yield at less cost
कंदवा। नैनो यूरिया के साथ जैविक खाद का प्रयोग कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नैनो यूरिया जहां फसल के लिए 80 प्रतिशत लाभकारी है वहीं दानेदार यूरिया 25 से 30 प्रतिशत ही फसल को लाभ देता है। यह बातें जिला सहायक निबंधक अजय कुमार मौर्य ने बुधवार को बरहनी ब्लॉक के सभागार में आयोजित किसान गोष्ठी में कहीं। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-आपरेटिव लिमिटेड की ओर से बीडीओ बरहनी राहुल सागर की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी भगवान द्विवेदी ने कहा कि नैनो यूरिया का प्रयोग कर कम लागत में किसान अच्छी पैदावार ले सकते हैं। तरल नैनो यूरिया के छिड़काव की जानकारी देते हुए बताया कि 15 लीटर पानी में जहां 50 ग्राम वहीं 125 लीटर पानी में एक बोतल तरल यूरिया का घोल तैयार होता है। स्प्रे पंप की मदद से छिड़काव के बाद सीधा पत्तियों के माध्यम से पौधे को लाभ मिलता है। वहीं ब्लॉक प्रमुख बरहनी प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने कहा कि नैनो यूरिया का प्रयोग कर ब्लॉक के किसान उत्पादन बढ़ाएं तभी अच्छी खेती व उत्पादन की सार्थकता होगी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव राजेश सिंह, आशीष सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानचंद्र सिंह, कर्णवीर सिंह, पिंटू सिंह, शिवमूरत सिंह, मुन्ना पांडेय, अशोक, शिवमूरत सिंह, जितेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed