फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Names of 167,931 voters removed following SIR.

Chandauli News: एसआईआर के बाद कटे 1 लाख 67 हजार 931 मतदाताओं के नाम

Sat, 11 Apr 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Names of 167,931 voters removed following SIR.
चंदौली। एसआईआर के बाद जिले में 1 लाख 67 हजार 931 मतदाताओं के नाम कटे हैं। अब जिले की मतदाता सूची में 13 लाख 20 हजार 890 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इससे पहले जिले में 14 लाख 88 हजार 821 मतदाता थे। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और उपजिला निर्वाचित अधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जिले में 04 नवंबर से 26 दिसंबर 2025 तक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण कराते हुए उनसे भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त किए गए थे।
विज्ञापन

गणना के दौरान जिले में कुल 14 लाख 88 हजार 821 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 2 लाख 30 हजार 86 मतदाताओं का गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों मृत्यु अथवा जिनकी पहचान न हो सकी, अनुपस्थित, स्थायी रूप से शिफ्टेड, डुप्लीकेट अन्य कारणों से नाम हटा दिया गया। 06 जनवरी 2026 को कुल 12 लाख 58 हजार 735 मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद 6 मार्च तक पुनरीक्षण किया गया। इसमें कुल 7 लाख 03 हजार 99 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधरए छह जनवरी 2026 को मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद पुनरीक्षण अभियान में जिले में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। जिले में 18 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 3413 थी, जो बढ़कर अब 14021 हो गई है। इसी तरह जेंडर रेशियो 829 था, जो अब बढ़कर कुल 836 हो गया है। जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 1691 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed