फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nagar Panchayat administration failed in removing encroachment

Chandauli News: अतिक्रमण हटाने में नगर पंचायत प्रशासन फेल

Thu, 08 Feb 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat administration failed in removing encroachment
चंदौली। जिला मुख्यालय पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न होने से लोग परेशान है। यही नहीं नाले पर कुछ लोगों के अतिक्रमण किए जाने के कारण उसकी सफाई नहीं हो पाती है। इससे नगर ही नहीं आसपास के गांव के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। यही नहीं बरसात के मौसम में भी उक्त नाले की सफाई नहीं हो पाई। इससे साफ जाहिर होता है कि नगर पंचायत प्रशासन अतिक्रमण हटाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार जहां अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रयास कर रही है वहीं नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इस पर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते लोगों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मुख्यालय स्थित नगर पंचायत की कुल आबादी लगभग 20000 के पार है। नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड शामिल है। नगर पंचायत के लगभग आधे से अधिक वार्डों के जल निकासी का साधन उक्त नाला ही है, लेकिन नाला अतिक्रमण के जद में होने के कारण लोगों को संक्रामक रोगों के साथ-साथ तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। यही नहीं कई जगह भी अतिक्रमण है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से उसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन देखना यह है किस अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन कितना गंभीर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed