फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   NA

Chandauli News: जिले के पर्यटन स्थलों का बना पैकेज, सप्ताह भर में शुरू हो जाएगी बुकिंग

Mon, 06 Feb 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
NA
प्रदेश का आकांक्षात्म जिला चंदौली अब डिजिटल युग में प्रवेश कर गया है। रविवार को सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने जिले का पहला पर्यटन वेबसाइट‘चलो चंदौली’ लांच किया। वेबसाइट लांच होते ही जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों की बुकिंग की सूची जारी हो गई है। सप्ताह भर में बुकिंग चालू हो जाएगी। वहीं राजदरी जलप्रपात पर प्रकृति की गोद में रिसोर्ट भी शुरू हो गया है। जहां डीलेक्स इको, वाइल्ड लाइफ और प्रीमियर लग्जरी कॉटेज में पूरी रात गुजारी जा सकती है। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने घोषणा कर दी थी कि जल्द ही पर्यटन की वेबसाइट बनेगी। जिससे पर्यटक जिले में आएं। उन्होंने वेबसाइट की योजना पर आते ही काम शुरू कर दिया था। वेबसाइट का नाम चलो चंदौली रखा गया है। वेबसाइट खुलते ही राजदरी, देवदरी,औरवाटाड़ जलप्रपात का विहंगम दृदश्य दिखाई देता है। जिले के पर्यटन स्थल राजदरी जलप्रपात, चंद्रप्रभा, बाबा कीनाराम स्थली, चकिया काली मंदिर, बाबा लतीफ शाह घूमने का पैकेज दिया गया है। जिसपर कमिंग सून लिखा गया है। पर्यटन अधिकारी के अनुसार एक सप्ताह के अंदर बुकिंग शुरू हो जाएगी। पर्यटक अकेल, परिवार के साथ या जैसे भी चाहेंगे उनको सुविधाएं मिलेंगी। पैकेज के मूल्य की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। चंदौली में ठहरने के लिए कटेसर स्थित दो होटल, पीडीडीयू नगर स्थित दो होटल और राजदरी रसोर्ट का जिक्र किया गया है। इनकी बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इनमें राजदरी रिसोर्ट सबसे खास है। यहां पर्यटकों को कैंपिंग टेंट एक हजार रुपये, स्टैंडर्ड इको कॉटेज दो हजार रुपये, डीलक्स इको कॉटेज तीन हजार रुपये, वाइल्डलाइफ कोटेज चार हजार रुपये और प्रीमियम लग्जरी कॉटेज पांच हजार रुपये प्रति रात के शुल्क में मिल रहा है। जो राजदरी जलप्रपात के पास ही है। पूरी रात प्रकृति के गोद में बिताई जा सकती है।
विज्ञापन


लोगो में सिमट गया है पूरा जिला
चंदौली जिले का लोगो रविवार एक समारोह में लांच कर दिया गया। जिसमें जिले का धान, हेमितपुर किला, जलप्रपात, बाबा कीनाराम, भित्ति चित्र को एक साथ समेटा गया है। लोगो का थीम वाक्य जो उसपर लिखा गया है। वह है-‘प्रकृति का स्वर्ग’। लोगो काफी आकर्षक है। जिसमें पूरा जिला समेट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर दिए गए चंदौली के प्रमुख पर्यटन स्थल
प्रमुख स्थान

--धानापुर शहीद स्मृति स्थल
---सैयदराजा शहीद स्मृति स्थल
---चंद्रप्रभा सेंचुरी
---अघोरेश्वर बाबा कीनाराम आश्रम
---बाबा लतीफशाह की दरगाह
--पं.दीनदयाल स्मृति स्थल

पिकनिक का स्थान

---देवदरी जलप्रपात
---औरवाटाड़ जलप्रपात
---नौगढ़ बांध
---लतीफशाह बांध
--भैंसोड़ा बांध
---चंद्रपातर बांध
----कजरदह कुंड

किला और धार्मिक स्थान

--नौगढ़ का किला, चंद्रकांता
--हेतिमपुर का किला,भूलैनी कोर्ट
--चकिया काली मंदिर
--कालेश्वर धाम
--दुर्गा मंदिर सकलडीहा --काल भैरव हनुमान मंदिर
---वेद व्यास मंदिर
---जागेश्वर धाम
---वाल्मीकि आश्रम मंदिर
--माटी गांव
--सेमरिया गांव
--हिनौत गांव
--नियामताबाद अमृत सरोवर

चंदौली जिले की वेबसाइट रविवार को लांच हो गई है। जिले के विभिन्न स्थलों पर घूमने वाले पर्यटकों के लिए विभिन्न पैकेज तैयार किए गए हैं जिनकी बुकिंग सप्ताह भर के अंदर शुरू हो जाएगी। पर्यटकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी।-नितिन कुमार द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed