{"_id":"834baa13afd66d881b1455c58c71d6db","slug":"my-raging-drm-dirt-put-reprimand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गंदगी देख भड़के डीआरएम, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख भड़के डीआरएम, लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 28 Aug 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दानापुर मंडल के डीआरएम आरएन झा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में फैली गंदगी देख वह भड़क उठे और स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। सुधर जाने की चेतावनी दी। डीआरएम के तल्ख तेवर देख रेलकर्मियों में हड़कम्प की स्थिति रही। वहीं टिकट बाक्स में टिकट न होने पर टिकट बाबू पर बरस पड़े और कार्रवाई की धमकी दे डाली।
गुरूवार को सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर 11 बजे दानापुर मंडल के डीआरएम आरएन झा रेलवे अधिकारियों के साथ स्पेशल सैलून से पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रतीक्षालय व टायलेट रूम में पसरी गंदगी देखकर भड़क गए और स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार को फटकार लगाते हुए चेतावनी दिया अगर सफाई में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें निलंबित करते देर नहीं लगेगी। इसके बाद बैटरी रूम, रिपेयर रूम, स्टाफ रजिस्टार, पैनल मानटरिंग रूम, आईपीसी रूम की जांच पड़ताल करने करते हुए जब वह टिकट कांउटर के पास पहुंचे तो वहां पर बैटरी और प्रिंटर खराब देख गुस्सा हुए।
टिकट ट्यूब और टिकट बाक्स में टिकट न होने पर नाराज होेते हुए टिकट कलेक्टर मनोज कुमार को कार्रवाई करने की धमकी दी। डीआरएम के साथ सीनियर डीई रविश कुमार, गौरव कुमार सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।