फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mustard cultivation area increased by 101 hectares

Chandauli News: सरसों की खेती का रकबा 101 हेक्टेयर बढ़ा

Fri, 17 Jan 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mustard cultivation area increased by 101 hectares
कंदवा। धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले में इस समय पीला सोना दमक रहा है। कंदवा क्षेत्र स्थित कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों समेत अन्य इलाकों में लहलहा रही सरसों की फसल देख किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। पिछले साल जिले में 3726 हेक्टेयर में सरसों की खेती की गई थी, जबकि 101 हेक्टेयर इसका दायरा बढ़ाकर 3827 हेक्टेयर कर दिया गया है।
विज्ञापन




कर्मनाशा नदी के किनारे बसे ककरैत, करौती, अदसड़, कुवां अरंगी, पोखरा धनाइतपुर, मुड्डा, चिरईगांव आदि गांवों में दो बार की हल्की सिंचाई व दवाओं के छिड़काव के बाद इस समय खेतों में सरसों की फसल लहलहा रही है। वहीं चकिया, चंदौली और नौगढ़ क्षेत्र के किसान भी सरसों की अच्छी पैदावार की उम्मीद जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले गेहूं के खेतों में ही सरसों की भी बोआई करते थे। इससे गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ता था और सरसों की फसल की कटाई में भी परेशानी होती थी। अब अलग खेत में सरसों की खेती की गई है, जो काफी अच्छी है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो काफी अच्छी पैदावार हो सकती है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि चंदौली में पिछले साल 3726 हेक्टेयर खेत में सरसों की खेती हुई थी और इस बार खेती का रकबा बढ़कर 3827 हेक्टेयर हुआ है। इस बार उपज भी काफी अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed