फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Municipality got the status of model municipality

नगर पालिका को आदर्श पालिका का मिला दर्जा, मिलेंगे चार करोड़

Wed, 20 Jan 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Municipality got the status of model municipality
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त हो गया है। इसके चलते नगर में विकास का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद बढ़ गई। इसके तहत नगर पालिका प्रशासन को चार करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए मिलेगे। इससे जहां सुविधाएं बढ़ेंगी वहीं लोगों के बिजली, पानी, सड़क के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन विभिन्न मदों में पड़े चंद रुपयों के सहारे नगर में विकास के पहिये को धकेल रहा था। कई जगह विकास से जुड़े कार्य अधूरे पड़े हुए थे। अब जब नगर पालिका पीडीडीयू नगर को आदर्श नगर पालिका का दर्जा मिल गया है तो ऐसे में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीदें भी बढ़ गई है। 15 जनवरी को आदर्श नगर पालिका का दर्जा दिया गया। आदर्श नगर पालिका दर्जा प्राप्त होने से पालिका को चार करोड़ रुपये मिलेंगे। कोरोना संक्रमण के बाद यह राशि पालिका के लिए संजीवनी साबित होगी। शहर में खराब व जर्जर हो चुकी सड़कें, स्ट्रीट लाइन, नाली, पेय जल व साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेंगी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव बनाये जाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मार्च 2020 में कोरोना के तेजी से पांव पसारने के चलते देश में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया था। प्रदेश सरकार ने पालिका को दिये जाने वाले फंड पर रोक लगा दी थी। फंड की कमी के चलते नगर में विकास से जुड़े कई कार्य अधूरे पड़े हुए थे। यहां तक 14 वित्त के रुपये से नगर पालिका कर्मचारियों की तनख्वाह तक दी गई थी। जिससे कई निर्माण कार्य अधर में लटक गए। दिसंबर से कुछ हालात सुधरे तो पालिका ने किसी प्रकार अधूरे कार्यो को पूरा कराना शुरू किया। फिर रुपये की काफी कमी थी। आदर्श नगर पालिका का दर्जा मिलते ही चार करोड़ रुपये मिलने से सभी कार्यो के जल्द ही पूरे होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श नगर पालिका होने से प्रत्येक वर्ष यह धनराशि पालिका के खाते में आयेगी। जो कि विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। इससे नगर के विकास को गति मिलेेगी। - संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका पीडीडीयू नगर

नगर पालिका इस वक्त धन कमी से जूझ रहा था, ऐसे में इस वक्त विकास के लिए मिलने वाली चार करोड़ रुपये की धनराशि काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके लिए योजना बनाई जा रही है - कृष्णचंद्र, ईओ, नगर पालिका पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed