फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Municipal Corporation gets Rs 1.01 crore from auction of six shops

छह दुकानों की नीलामी से नपा को मिले 1.01 करोड़ रुपये

Mon, 18 Jan 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation gets Rs 1.01 crore from auction of six shops
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशासन की ओर से चेयरमैन संतोष खरवार की अध्यक्षता में सोमवार को छह दुकानों की नीलामी की गई। इस दौरान छह दुकानें एक करोड़ एक लाख पांच हजार रुपये में नीलाम हुई।
विज्ञापन

नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से सोमवार कार्यालय के सामने छह दुकानों की नीलामी की गई। इसमें दो दुकानें भूतल पर जबकि चार दुकानें प्रथम तल पर हैं। भूतल पर स्थित पहली दुकान के लिए सबसे अधिक 25 लाख 50 हजार रुपये की बोली अनिल कुमार ने लगाई। इसी प्रकार दूसरी दुकान के लिए सर्वाधिक ऊंची बोली डा. गुजंन गौरव ने 27 लाख 75 हजार रुपये लगाई। वहीं प्रथम तल की चार दुकानों में एक दुकान पर राजेश कुमार सिंह ने सबसे अधिक 15 लाख 20 रुपये व दूसरी दुकान पर अखिलेश सिंह ने 17 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगाई। वहीं पिछड़े व अनुसूचित के आरक्षित दुकानों की बोली अन्य दुकानों के सापेक्ष काफी कम रही। पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित दुकान के लिए मनोज जायसवाल ने सात लाख 50 रुपये और अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित दुकान पर रंजीत कुमार ने सात लाख 60 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई। नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पालिका प्रशासन सर्वाधिक बोली लगाने वाले आवेदकों को दुकान एलाट करने के लिए आगे की प्रकिया पूरी करने में जुट गया। इस दौरान ईओ कृष्णचंद्र, कर निर्धारण अधिकारी अतुल कुमार, कर अधीक्षक रामाश्रय सरोज, नथुनी प्रसाद, भरत बरनवाल, नसीम अहमद, विमल दत्ता, महेंद्र चौहान, महमदूल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed