{"_id":"6a24863113c52babd10c8a65","slug":"muneem-who-was-riding-a-bicycle-while-returning-home-from-coal-mandi-was-shot-dead-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149605-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कोल मंडी से घर जा रहे साइकिल सवार मुनीम की गोली मारकर हत्या संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कोल मंडी से घर जा रहे साइकिल सवार मुनीम की गोली मारकर हत्या संशोधित
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के पास शनिवार को दोपहर दो बजे बदमाशों ने कोल मंडी के मुनीम मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मनोज काम करने के बाद दोपहर 2 बजे साइकिल से अपने घर चतुर्भुजपुर जा रहे थे। पटना-सहरोई मार्ग पर पहले से छुपे बदमाशों ने उनकी कनपटी पर एक और दूसरी गोली सीने पर मारी। मुनीम के घर से तीन किलोमीटर पहले घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही एसपी आकाश पटेल, एएसपी अनंत चंद्रशेखरऔर अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार मुगलसराय थाना क्षेत्र चतुर्भुजपुर निवासी मनोज कुमार (40 वर्ष) चंदासी कोल मंडी में मुनीम का कार्य करते थे। शनिवार को साइकिल से अपने घर जा रहे थे। मनोज कुमार अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उनके पास आकर उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गए। घटना स्थल सुनसान होने के कारण तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायल मनोज को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आर्थिक लेन-देन, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
घटना से डेढ़ घंटे पत्नी से की थी बात,
ताराजीवनपुर। मुगलसराय के चतुर्भुजपुर निवासी रिटायर रेलकर्मी भगवान राम के तीन पुत्रों में मनोज बीच के थे। मनोज की 20 साल पहले ऊषा से शादी हुई थी। लेकिन इनको कोई संतान नहीं थी। शनिवार को दोपहर 12:30 बजे मनोज की पत्नी से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने पत्नी से कहा था कि मैं काम कर रहा हूं। काफी व्यस्तता है। इसके बाद ढाई बजे के करीब उसकी मौत की सूचना पत्नी को मिली तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।