फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mumbai Raxaul Special Fare Express arrived late by 16 hours

Chandauli News: 16 घंटे की देरी से आई मुंबई रक्सौल स्पेशल फेयर एक्सप्रेस

Sat, 30 Nov 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Raxaul Special Fare Express arrived late by 16 hours
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को मुंबई से रक्सौल जाने वाली स्पेशल मुंबई रक्सौल स्पेशल फेयर 16 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। इसी तरह अप और डाउन की अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अप की ओर जाने वाली आसनसोल आनंद विहार स्पेशल डेढ़ घंटे, दानापुर एसएमवीटी बंगलुरू एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। वहीं मुजफ्फरपुर आनंद विहार स्पेशल तीन घंटे, दानापुर आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस सवा तीन घंटे,सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस नौ घंटे, जयनगर आनंद विहार गरीबी रथ डेढ़ घंटे लेट रही। डाउन की ओर जाने वाली अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, योग नगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस ढाई घंटे, बरौनी उधना स्पेशल फेयर ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह नार्थईस्ट एक्सप्रेस सवा घंटे, आनंद विहार भुवनेश्वर ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, जियारत एक्सप्रेस एक घंटे, अगरतला मुुंबई एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, विभूति एक्सप्रेस साढ़ तीन घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed