फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mukhtar Ansari sentenced to life imprisonment: Reaction of former Deputy SP, 'Now every mafia will have the sa

जेल में गुजरेगी मुख्तार अंसारी की पूरी उम्र: पूर्व डिप्टी एसपी का रिएक्शन, 'अब हर माफिया का यही होगा अंजाम’

Tue, 06 Jun 2023 07:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 06 Jun 2023 07:51 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari sentenced to life imprisonment: Reaction of former Deputy SP, 'Now every mafia will have the sa
मुख्तार अंसारी को पहली बार उम्रकैद की सजा - फोटो : अमर उजाला

अवधेश राय हत्याकांड में वाराणसी कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 2004 में माफिया मुख्तार अंसारी से मोर्चा लेने वाले चंदौली के बहादुर अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि यूपी का निजाम बदला है अब हर माफिया और अपराधियों का यही अंजाम होगा। कहा फैसला देर से आया है पर सत्य की विजय हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia News: प्रताप होटल में पुलिस का छापा, सात जोड़े पकड़े गए, सभी मऊ व देवरिया के रहने वाले
विज्ञापन

वाराणसी में डिप्टी एसपी रहे शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पहले की सरकारें माफियाओं की समर्थक थी। गवाह खरीद लिए जाते थे। जो थोड़ा आगे भी आते तो उन्हें डरा धमकाकर भगा दिया जाता था। केस डायरी तक गायब करा दी जाती थी। विवेचना ठीक से नहीं होती थी जिससे माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ था। जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है। विवेचना ठीक से हो रही है और माफिआयों को उचित दंड मिल रहा है। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि मुख्यतार अंसारी पूर्वांचल का शातिर माफिया है। उसपर कोर्ट का बिल्कुल सही फैसला आया है। उसकी पूरी जिंदगी अब जेल में गुजरेगी। आखिरी में शैलेंद्र ने सत्यमेव जयते कहा। बताया कि सत्य की विजय हमेशा होती है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed