फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   'MRF' center could not be ready even after the prescribed period

निर्धारित अवधि के बाद भी नहीं तैयार हो पाया ‘एमआरएफ’ सेंटर

Sat, 10 Jul 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
'MRF' center could not be ready even after the prescribed period
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पीडीडीयू की तरफ से सकलडीहा तहसील क्षेत्र के सलेमपुर में मार्च तक एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन निर्धारित समयावधि के तीन माह का समय और बीतने के बाद भी एमआरएफ सेंटर तैयार नहीं हो पाया है। इससे कूड़े को डंप करने और निस्तारण के लिए समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत 25 वार्डो से हर रोज 35 टन कूड़ा निकलता है। कूड़े को डंप करने व उसके निस्तारण करने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे यत्र-तत्र फेंक दिया जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाये जाना था। इसके लिए सकलडीहा तहसील क्षेत्र के सलेमपुर में लगभग डेढ़ हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई है। जमीन मिले एक वर्ष से वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बाद अब तक एमआरएफ सेंटर की बाउंड्रीवॉल का कार्य तक पूरा नहीं हो सका है। इससे कूड़ा डंप करने और निस्तारण के मामले में नगर पालिका फिसड्डी सबित हो रही है। हालांकि अधिकारी बरसात बाद के कार्य को पूरा कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed