फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MP sent 50 thousand masks, sanitizer

सांसद ने भेजा 50 हजार मॉस्क, सैनिटाइजर

Wed, 10 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
MP sent 50 thousand masks, sanitizer
चंदौली। कोरोना से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार मॉस्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मॉस्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय मंत्री एंव सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय अपने संसदीय क्षेत्र में मालवाहक वाहन से 50 हजार मॉस्क, सेनिटाइजर तथा च्यवनप्राश भेजवाए। जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया कि जरुरमंदों की मदद करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय रहें।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान जिले के सभी क्षेत्रों में जरुरमंदों तक खाद्यान्न पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत किया। वहीं एनएच पर पैदल जा रहे प्रवासी लोगों को लंच पैकेट उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाई। अब लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पार्टी की ओर से मॉस्क, सेनिटाइजर और च्यवनप्राश वितरित किया जा रहा है। जिले के सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय भी कोरोना काल में अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार जरूरत के सामान उपलब्ध करा रहे हैं। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की ओर से भेजी गई सामग्री को पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से जरुरतमंदों तक बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed