फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MP did virtual inauguration of Atal Bihari Vajpayee Setu

चंदौली को सबसे विकसित ससंदीय क्षेत्र बनाना लक्ष्य: डा. महेंद्रनाथ पांडेय

Tue, 04 Jan 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
MP did virtual inauguration of Atal Bihari Vajpayee Setu
चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सोमवार को चंदौली स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी सेतु का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह चंदौली सकलडीहा मार्ग स्थित रेल फाटक पर बनाया गया है। उन्होंने चंदौली को देश का सबसे विकसित संसदीय क्षेत्र बनाए जाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सेतु का निर्माण इस कड़ी का छोटा सा प्रयास है।
विज्ञापन

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय सेतु का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी, जिस कारण सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में भाजपाइयों से सजे मंच पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम व जनता से जुड़े। उन्होंने लोगों का अभिनंदन किया और विकास को गति देने की बात कही। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार आपस में समन्वय स्थापित करके योजनाओं-परियोजनाओं को तय समय से कम समय में पूरा करने का प्रयास कर रही है। सरकारों के बीच समन्वय होता तो चंदौली आज विकासशील की बजाय विकसित होता।
विज्ञापन

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पुल का निर्माण करवाकर भाजपा ने अपने वादे को पूरा किया है। मेडिकल कालेज निर्माण को जमीनी रूप देना के साथ ही गंगा कटान के समाधान की पहल भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है। शारदा प्रसाद ने कहा कि चंदौली के लोग पुल समर्पित हो रहा है। इससे चंदौली के लोगों की बड़ी समस्या दूर हुई है। दो भागों में विभक्त चंदौली को जुड़ने का अवसर भाजपा ने दिया है। विधायक साधना सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती हो वही करती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, शमशेर सिंह, शशिशंकर सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, सुषमा गिरी, उमाशंकर सिंह, सुनील कुमार, एके आर्या, अनिरूद्ध कुमार, अभय शुक्ला, रामेश्वर सिंह, किरण शर्मा, अजीत मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा उपस्थित रहे। संचालन विनीता जौहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed