फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Motorcycle-borne electrician dies after collision with heavy vehicle.

Chandauli News: भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन की मौत

Tue, 14 Jul 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle-borne electrician dies after collision with heavy vehicle.
सकलडीहा के ताजपुर में दीपक मौर्य के रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद
कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ताजपुर गांव निवासी दीपक मौर्य (22) सकलडीहा कस्बे के तेंदूईपुर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत का काम करता था। रविवार देर रात वह ताजपुर स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां चंदा देवी, पिता जोगिंदर मौर्य सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed