फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mother's meaning rises at home, son plays duty of democracy

घर में उठी मां की अर्थी, बेटा निभाता रहा लोकतंत्र की ड्यूटी

Tue, 27 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mother's meaning rises at home, son plays duty of democracy
सैयदराजा (चंदौली)। लोकतंत्र की ड्यूटी में जुटे एक पीठासीन अधिकारी अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए। बीमार मां को छोड़ कर मतदान केंद्र पर ड्यूटी निभाते समय घर से फोन आया कि मां का निधन हो गया है। उन्होंने अधिकारियों ने छुट्टी मांगी, लेकिन उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया। ऐसे में वह आंखों में आंसू लिए ड्यूटी निभाते रहे। दूसरी तरफ छोटे भाई ने मां का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना के रेवसा गांव निवासी अनूप कुमार सैयदराजा नेशनल इंटर कालेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनका छोटा भाई बीएलडब्लू वाराणसी में कार्यरत है। अनूप की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के रूप में चकिया के नदरा गांव में लगी थी। उनकी मां की तबियत खराब थी। अनूप ने बताया कि मां की बीमारी का हवाला देकर अधिकारियों से छुट्टी मांगी, लेकिन उनकी ड्यूटी नहीं काटी गई। ऐसे में रविवार की शाम बीमार मां को छोड़कर ड्यूटी पर चले गए। सोमवार की सुबह मां सावित्री देवी की तबियत अधिक खराब हुई तो अनूप की पत्नी ने फोन कर जानकारी दी। इस पर अनूप ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी दी और छुट्टी मांगी, लेकि न छुट्टी नहीं मिली। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि उनकी मां का निधन हो गया। इस पर वह सिसकने लगे और बाद में छोटे भाई संदीप को फोन कर घर पहुंचने को कहा। छोटा भाई वाराणसी से ड्यूटी छोड़कर घर पहुंचा और मां का अंतिम संस्कार किया। इस संदर्भ एसडीएम चकिया अजय मिश्रा ने बताया कि ऐसी कोई सूचना उनकी संज्ञान में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed