फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mother Kushmanda worshiped on the fourth day of Vasantik Navratri

वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन हुई माँ कुष्माण्डा की पूजा

Fri, 16 Apr 2021 07:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Mother Kushmanda worshiped on the fourth day of Vasantik Navratri
चकिया/शिकारगंज। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को देवी मंदिरो में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । इस दौरान भक्तो ने माँ कुष्माण्डा की पूजा अर्चना कर सुखद जीवन का आशीर्वाद मांगा। चकिया माँ काली मंदिर में वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओ की भारी भीड़ दिखाई दी। कोरोना प्रोटोकाल के तहत मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति श्रद्धालुओ को नही दी गयी। मंदिर के पुजारी पूजा सामग्री स्वत: माँ को अर्पित करने के बाद मुख्य द्वार पर ही श्रद्धालुओं को वापस लौटा रहे थे। इसके अतिरिक्त नगर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर पूर्वी बाजार, माँ झण्डा वाली मंदिर चौक, कालिकाधाम कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तथा माँ का दर्शन-पूजन किया। क्षेत्र के माँ कोट भवानी मंदिर सिकन्दरपुर, माँ वनदेवी मंदिर भीषमपुर, दुलहिया दाई मंदिर हाजीपुर तथा बाबा जागेश्वरनाथ धाम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में लोगो ने मत्था टेका तथा पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed