फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mother Brahmacharini worshiped on the second day of Navratri

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा अर्चना

Thu, 26 Mar 2020 08:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mother Brahmacharini worshiped on the second day of Navratri
नगर के महाबीर मंदिर में सजी मां दुर्गा की झांकी - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने माता की पूजा अर्चना कर दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ किया। घरों में माता के जयकारे की गूंज होती रही। देश में लॉकडाउन की वजह से मंदिरों पर भी ताला बंद रहे। ऐसे में देवी मंदिरों पर भक्त नहीं जुटे। भक्तों ने माता से सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

शक्ति उपासना का महापर्व वासंतिक नवरात्र की शुरूआत बुधवार को हुई। कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से देेश भर में लाक डाउन कर दिया गया है। ऐसे में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। अधिकतर देवी मंदिरों को बंद कर दिया गया है। बावजूद इसके शक्ति उपासकों ने पहले ही तैयारी कर ली थी। घरों में पुरोहितों के न पहुंचने पर लोगों ने स्वयं ही श्रद्धापूर्वक कलश स्थापित किया और पूजन अर्चना की। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भक्तों ने माता के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की और अभिष्ट की कामना की। भक्तों ने विधि विधान से स्थापित कलश में मां ब्रह्मचारिणी की श्रद्धापूर्वक पूजा कर माता से सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ किया और माता की भव्य आरती उतारी। चकिया, इलिया, शहाबगंज, नौगढ़, नियामताबाद, बबुरी, चंदौली, सैयदराजा, सकलडीहा, चहनियां, धानापुर, कमालपुर, कंदवा सहित अन्य इलाकों में कुछ देवी मंदिर खुले रहे लेकिन लोग नहीं पहुंचे। जहां दर्शनार्थी पहुंचे, उन्होंने भी सावधानी बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed