{"_id":"641f3ffbe0272d51740f3c54","slug":"most-complaints-of-land-encroachment-chandauli-news-c-20-1-121923-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जमीन पर कब्जे की सबसे अधिक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जमीन पर कब्जे की सबसे अधिक शिकायतें
विज्ञापन
जिले के सभी थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में भूमि पर कब्जे की शिकायतों की भरमार रही। इसमें राजस्व और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अधिकतर मामलों में जांच का आश्वासन ही मिला। मुगलसराय कोतवाली में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह की देख रेख में आयोजित समाधान दिवस में तीन प्रार्थना पत्र में किसी का समाधान नहीं किया गया। दो जमीन और एक पुलिस से संबंधित शिकायत आई थी। कंदवा संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को तहसीलदार सदर सतीश कुमार और सीओ सदर रामवीर सिंह की देख रेख में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मात्र एक राजस्व से संबंधित प्रार्थना पत्र आया, इसका समाधान किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रामपुर चौकी प्रभारी मनोज पांडेय, दीपरंजन कुमार, पंचानन, मनीष कुमार, अजय कुमार, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार शनिवार को कोतवाली के सभागार में आयोजित समाधान दिवस में पांच शिकायतें आई। इसमें दो शिकायतों का समाधान किया गया। इस मौके पर तहसीलदार विकासधर दुबे,कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या, एसआई राजकुमार, सीसीटीएनएस प्रभारी अनुराग गुप्ता, संदीप तिवारी, दिनेश कुमार, सतेन्द्र, लेखपाल सजीव सिंह, विकास सिंह आदि उपस्थितरहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अलीनगर थाना परिसर में समाधान दिवस में तहसीलदार बिराग पांडेय और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने समस्याएं सुनी। इस दौरान भूमि की उपस्थिति में तीन प्रार्थना पत्र दिया गया, समाधान किसी का नही तीनो जमीन संबंधित मामले थे। इसलिए राजस्व विभाग को अवगत करा दिया गया।धीना संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर शनिवार समाधान दिवस में पांच प्रार्थना पत्र आए। इसमें दो पुलिस और तीन जमीन संबंधित मामले रहे। सभी को जांच के लिए रख लिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज, एसआई शिवबाबू यादव, राजेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी कमालपुर सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, चौकी प्रभारी महुजी राजेश कुमार राय, राजबहादुर सरोज, राम बिहारी, हरीनाथ आदि रहे।
विज्ञापन