{"_id":"660d88ab82ea0ff4e6060095","slug":"mosquito-outbreak-increases-with-changing-weather-also-in-chandauli-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मौसम बदलने के साथ बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लोग परेशान, फॉगिंग का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मौसम बदलने के साथ बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लोग परेशान, फॉगिंग का इंतजार
Wed, 03 Apr 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:20 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले के ग्रामीण इलाकों के लोग मच्छरों के प्रकोप से ज्यादा परेशान हैं। ग्रामीण कई बार फॉगिंग की डिमांड कर चुके हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग अधिकारी-कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Mosquito
- फोटो : istock
विस्तार
चंदौली के कंदवा क्षेत्र में गर्मी के साथ मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य और पंचायत राज विभाग की ओर से फॉगिंग नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन होते ही मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। शाम होते ही मच्छर परेशान करने लगे हैं। गांवों में पानी निकासी न होने से मच्छरों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कहने को तो गांवों में दवा छिड़काव के मद में 10 हजार रुपया भेजा जाता है मगर यह पैसा कहां चला जाता है किसी को पता नहीं चलता।
विज्ञापन
क्षेत्र में फागिंग कब हुई थी, किसी को याद ही नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी कदम नहीं उठाए तो मलेरिया, डेंगू, इंसेफेलाइटिस, टाइफाइड आदि बीमारी फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र में फागिंग कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन