फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mosquito outbreak increased in rural areas, people upset

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, लोग परेशान

Thu, 24 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mosquito outbreak increased in rural areas, people upset
कंदवा। ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों की बढ़ती संख्या और डंक ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना दूभर हो गया है। सोते- जागते, उठते-बैठते हर वक्त मच्छरों की भिनभिनाहट और डंक से लोग परेशान हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में फागिंग कब हुई किसी को याद नहीं है।
विज्ञापन

मच्छरों को भगाने के लिए जलाए जाने वाले क्वायल व मच्छर अगरबत्ती सहित अन्य उपाय भी कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। लोग ज्यादा देर क्वायल इसलिए भी नहीं जला पा रहे हैं कि इसका धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ग्रामीण क्षेत्र में तो शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ जाता है कि लोगों का चैन से बैठना भी मुहाल हो गया है। लोगों को मच्छरों के काटने से होने वाले संक्रमण का भी डर सताने लगा है। अमड़ा निवासी डॉ. समर बहादुर सिंह का कहना है कि फॉगिंग नहीं होने से मच्छर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। खोर निवासी यशवंत सिंह का कहना है कि शाम के समय मच्छर बहुत बढ़ जाते हैं। जिस वजह से लोग जरूरी कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। पई निवासी रमेश राय का कहना है कि बैठने पर दिन के समय भी मच्छर काट रहे हैं। दवा छिड़काव की बहुत आवश्यकता है। कादिराबाद निवासी आल्हा बिंद का कहना है कि मच्छरों से बहुत परेशानी हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed