फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than two thousand workers descended from special train

दो हजार से अधिक श्रमिक उतरे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से

Thu, 21 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
More than two thousand workers descended from special train
पनवेल और बोरीवली जौनपुर जा रही ट्रेन डायवर्ट होकर पहुंची
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच श्रमिकों को बसों से पहुंचाया गया घर
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। औद्योगिक शहरों में फंसे श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। वहीं दूसरे शहरो की ओर जा रही ट्रेनों को भी रूट डायवर्ट कर स्थानीय स्टेशन पर ट्रेनें पहुंच जा रही है। बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पनवेल और बोरीवली से जौनपुर जा रही दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। दोनों ट्रेनों से दो हजार से अधिक श्रमिक उतरे। इन्हें रोडवेज बसों से उनके घरों तक पहुंचाया गया।
श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन लगातार जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पनवेल और बोरीवली से जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर सहित विभिन्न जनपदों के श्रमिकों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन जौनपुर के लिए चली। इस बीच जौनपुर में स्टेशन खाली न होने पर आनन फानन में दोनों ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर स्थानीय स्टेशन पर भेज दिया गया। दोनों ट्रेनों से दो हजार से अधिक श्रमिक स्थानीय स्टेशन पर उतरे। इसके पूर्व अधिकारियों की टीम स्थानीय स्टेशन पर पहुंच गई। सुरक्षा के बीच श्रमिकों की चिकित्सकों ने थर्मल स्क्रीनिंग की और मोबाइल नंबर नोट किया। इसके बाद रोडवेज की बसों में सवार कर घरों तक पहुंचाया गया। इस दौरान आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह सहित मुगलसराय कोतवाली पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन

02. पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरी 30 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
रेलवे स्टेेशन पर सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। बृहस्पतिवार को भी पं. दीनदयला उपाध्याय जंक्शन से विभिन्न राज्यों में फंसे हजारों मजदूरों को लेकर 30 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजरी। ट्रेनों के ठहराव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, बंगलोर, अहमदाबाद, हरियाणा, महाराष्ट,, तमिलनाडू के चेन्नई सेंट्रल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों को घर पहुंचाया जा रहा है। मंगलवा को भी विभिन्न राज्यों से श्रमिकों को लेकर बिहार के दानापुर, पूर्णिया, स्त्रत्त्कटिहार, बापूधाम, बरौनी, किशनगंज, गया, सहरसा, अरसिया, आरा, बक्सर सहित विभिन्न जिलों के लिए 30 ट्रेेने गुजरी।
03 सीनियर डीसीएम ने वाणिज्य विभाग के कर्मियों में बांटे मास्क, सैनिटाइजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। श्रमिकों को घर तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में रेलवे की ओर से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस काम में वाणिज्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी जुटे हैं। ऐसे में कर्मियों की सुरक्षा के लिए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने सुरक्षा उपकरण के रूप में मास्क, सैनिटाइजर, फेस कवर आदि वितरित किए। कर्मियों से सुरक्षा के साथ डयूटी करने का आह्वान किया।

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के साथ यात्री स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही वाणिज्य विभाग सक्रिय हो गया है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना के निर्देश पर रेलवे के विभिन्न विभागों की ओर से श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टीम ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में भोजन परोसने की शुरूआत की। वहीं बृहस्पतिवार को सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार ने स्टेशन पर पहुंच कर सीएसजी अशोक अनिल, सीआईटी अफरोज आलम, डिप्टी एसएस एएन प्रसाद सहित अन्य वाणिज्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों में मास्क, फेस कवर, ग्लब्स, सैनिटाजइर आदि का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य टिकट निरीक्षक मिथलेश कुमार सिंह, आजाद खान , एके गुप्ता, रतन कुमार, आनंद कुमार, सुरेश पंजियार, दिनेश कुमार, जीके खान, सफीर अहमद ,सियाराम, आलोक राय, नितिश कुमार रहे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed