फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than two thousand workers descended from four laborers special trains at the station

चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से दो हजार से अधिक श्रमिक उतरे स्टेशन पर

Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
More than two thousand workers descended from four laborers special trains at the station
ीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से उतरे श्रमिक। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। औद्योगिक शहरों में फंसे श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। मंगलवार को सूरत से जौनपुर जा रही तीन ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इससे चंदौली जिले के साढ़े छह सौ से अधिक श्रमिक उतरे। इसके अलावा गुजरात के राजकोट से श्रमिक स्पेशल ट्रेन रात में स्टेशन पर पहुंची। इससे 15 सौ से अधिक श्रमिक स्टेशन पर उतरे।
विज्ञापन

श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को गुजरात के राजकोट से चंदौली के साथ गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, जौनपुर सहित विभिन्न जनपदों के 15 सौ से अधिक श्रमिकों को लेकर रात 11 बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रमिकों को उतारा गया और थर्मल स्क्रीनिंग कर और नाम पता, मोबाइल नंबर नोट करने के बाद रोडवेज की साठ बसों से श्रमिकों को गृह जनपद भेजा गया। इसके पूर्व सूरत से जौनपुर के लिए चली तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का रूट बदल दिया गया और तीनों ट्रेन बारी बारी से चंदौली पहुंची और तीन ट्रेनों से चंदौली साढ़े छह सौ से अधिक श्रमिक उतरे। इन्हें घर पहुंचाया गया। इसके पूर्व स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। अधिकारियों की टीम श्रमिकों को सुरक्षित तरीके से घर पहुंचाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed