फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than two hundred devotees will pull the chariot of Lord Jagannath

Chandauli News: दो सौ से ज्यादा भक्त खीचेंगे भगवान जगन्नाथ का रथ

Sat, 06 Jul 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
More than two hundred devotees will pull the chariot of Lord Jagannath
पीडीडीयू नगर। भक्तों के जलाभिषेक के कारण ज्येष्ठ पूर्णिमा को बीमार हुए भगवान जगन्नाथ स्वास्थ्य लाभ के बाद भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ सात जुलाई को सैर पर निकलेंगे। 200 से ज्यादा भक्त भगवान का रथ खीचेेंगे। इसी के साथ तीन दिवसीय रथयात्रा मेले की शुरूआत होगी। आयोजक रथयात्रा की तैयारी में जुटे हुए हैं।ओड़िसा के जगन्नाथपुरी में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलती है। उसी तर्ज पर कई दशकों से पीडीडीयू नगर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। सबसे बड़ा रथयात्रा मेला पीडीडीयू नगर में होती है। श्रीश्री रथयात्रा मेला समारोह आयोजन कमेटी के अनुसार सात जुलाई को शाम चार बजे राम मंदिर से भगवान जगन्नाथ का रथ निकलेगा। भक्त रथ को खींच कर जीटी रोड पर नए रेलवे गेट के पास लाएंगे, जहां शाम छह बजे से रात 12 बजे तक दर्शन-पूजन होगा। इस मौके पर प्रयागराज के कलाकार प्रीतपाल और छोटेलाल बनारसी का बिरहा मुकाबला होगा। आठ जुलाई को सुबह पांच बजे भक्त रथ को खींचकर दामोदरदास पोखरा ले जाएंगे। यहां भी लोग दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं, शाम पांच बजे से दंगल होगा, जिसमें पहलवान दांव पेंच दिखाएंगे। शाम सात बजे रथ जीटी रोड स्थित काली मंदिर के समीप पहुंचेगा, जहां पूरी रात दर्शन-पूजन का सिलसिला चलेगा। नौ जुलाई को सुबह सात बजे भगवान के रथ को खींचकर भक्त राम मंदिर पहुंचाएंगे। इसके साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed