{"_id":"68b89d4ea312bbee480b812d","slug":"more-than-six-villages-adjacent-to-latifshah-dam-are-in-the-dark-due-to-wire-breakage-chandauli-news-c-189-1-svns1013-135938-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तार टूटने से अंधेरे में लतीफशाह बांध से सटे छह से ज्यादा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तार टूटने से अंधेरे में लतीफशाह बांध से सटे छह से ज्यादा गांव
विज्ञापन
जर्जर तार टूटने से लतीफशाह बांध से सटे छह से अधिक गांवों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। करीब 15 हजार लोग अंधेरे में जीवनयापन कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली निगम के अवर अभियंता और एसडीओ से तार बदलवाने की गुहार लगाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कौड़िहार, खास, भागलपुर, पथरहिया, धन्नीपुर और नई बस्ती के लोगों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश है।
चकिया विद्युत उपकेंद्र से मुसाखांड़ फीडर के जरिये इन गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। लतीफशाह बांध के पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर तक जाने वाली लंबी लाइन जर्जर तारों पर टिकी है। अक्सर तार टूटकर गिर जाते हैं और आपूर्ति बाधित हो जाती है।
एक सप्ताह पहले बाढ़ के दौरान तार टूटकर गिर गया। अब तक तार नहीं बदला गया। ग्रामीण रामभरोस, रामानंद, तेजस ने बताया कि लाइनमैन मौके पर आते हैं। वे विभाग की ओर से सामग्री उपलब्ध न होने का हवाला देकर काम अधूरा छोड़कर चले जाते हैं। विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से गांव के समीप बड़ा टावर स्थापित कर नई लाइन खींचने की मांग की है। वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि बहुत जल्द तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।