फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than one thousand thermal screenings done in Nagar Panchayat

नगर पंचायत में एक हजार से अधिक की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Thu, 11 Jun 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
More than one thousand thermal screenings done in Nagar Panchayat
चंदौली।मुख्यालय स्थित नगर पंचायत के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 14 गांधीनगर वार्ड में बृहस्पतिवार को सेनेटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग जिला प्रशासन की ओर से की गई। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने जहां हाटस्पाट इलाके में घर-घर जाकर 1000 से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सभी को घर के अंदर रहने की सलाह दी। वहीं फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने नगर को सेनीटाइज किया। उधर, कोतवाली पुलिस ने भी पुरानी बाजार में कदमताल कर लोगों से घरों के अंदर रहने व सरकारी आदेश का अनुपालन करने का आग्रह किया। चेताया कि नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। कहा कि 21 दिनों तक पूरा इलाका सील रहेगा और किसी भी तरह की छूट लोगों को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में एक युवक के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद गंगा रोड मोड़ से लगायत चांदनी मार्केट मुख्य मोड़ तक के इलाके को बांस-बल्ली से लगाकर सील कर दिया गया है। इसके बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांधीनगर वार्ड में पहुंची और घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग का काम मुकम्मल किया। इस दौरान टीम ने 200 परिवार के एक-एक सदस्य को बाहर बुलाकर उनकी स्क्रीनिंग की। उन्हें कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी जानकारी साझा की। आह्वान किया कि घरों में रहे और सुरक्षित रहे। उधर, फायर ब्रिगेड की टीम ने पुरानी बाजार के एक-एक दुकान, मकान व सार्वजनिक स्थलों को सेनेटाइज किया। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस भी हाटस्पाट इलाके में गश्त करती रही। पुलिस द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए बार-बार लोगों को घरों में रहने की अपील की गयी। बताया कि आवश्यक सेवाओं की होम डिलीवरी का बंदोबस्त किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कोई असुविधा न होने पाए। कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि पुलिस हाटस्पाट इलाके में निरंतर भ्रमणशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed