{"_id":"5e7cc9128ebc3e76a71ee52d","slug":"more-than-one-thousand-people-investigated-in-four-days-chandauli-news-vns517759437","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों में एक हजार से अधिक लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों में एक हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना वायरस लोगों में नहीं फैलने पाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की टीम आइसोलेशन वार्ड की स्थापना के बाद गैर प्रदेशों से आए लोगों की जांच की जा रही है। इसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह ही अस्पताल परिसर में भीड़ लग जा रही है। चार दिनों में लगभग एक हजार से अधिक लोगों की जांच की गई। जहां तीन के सैंपल लिया गया था। उसे जांच को वाराणसी के बीएचयू भेजा गया, लेकिन सभी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य प्रशासन ने राहत की सांस ली।
वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते प्रभाव व खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लॉक डाउन कर दिया गया है। लॉक डाउन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जरूरत की सामानों को खरीदने के लिए लोग घरों से बाहर निकले और खरीदारी की। वहीं जिला अस्पताल में जांच के लिए लंबी लाइन लग गई। चार दिनों में चिकित्सकों की टीम ने लगभग एक हजार से अधिक लोगों की जांच की। इसमें तीन का सैंपल वाराणसी के बीएचयू भेजा। जहां जांच में तीनों रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य प्रशासन के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं कोई भी जानकारी देने से प्रशासनिक अधिकारी कतरा रहे है।