फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 800 patients reached the OPD of the district hospital even on a holiday

Chandauli News: छुट्टी के दिन भी जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 800 से ज्यादा मरीज

Thu, 13 Mar 2025 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
More than 800 patients reached the OPD of the district hospital even on a holiday
चंदौली। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों को स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को अवकाश के बावजूद पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में 800 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल में ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक संचालित हुई।
विज्ञापन

अस्पताल में इन दिनों ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और पेट से संबंधित बीमारी से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के मेडिकल अफसर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। दिन में गर्म और रात में ठंड होने के कारण इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोगों को चाहिए कि रात में सोते समय पंखे का प्रयोग न करें। तली हुई चीज खाने से परहेज करें। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लें और इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed