फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 80 percent marks of 5000 students, but not even one got Vidya Dhan scholarship

Chandauli News: 5000 छात्रों के नंबर 80 फीसदी से अधिक, पर एक को भी नहीं मिली विद्या धन छात्रवृत्ति

Mon, 28 Oct 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
More than 80 percent marks of 5000 students, but not even one got Vidya Dhan scholarship
चंदौली। वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को विद्या धन छात्रवृत्ति योजना के तहत 10 हजार छात्रवृत्ति मिलने वाली थी लेकिन आवेदन के चार माह बीतने के बाद भी एक भी मेधावियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में पिछले साल 33 हजार छात्रों में जिले में 5000 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल परीक्षा के मेधावी छात्रों के लिए विद्या धन छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ पिछले साल किया गया था। ताकि दसवीं पास विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रख सके। योजना के तहत चयनित लाभार्थी को 10 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने की योजना है। जिसका लाभ लेने के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले 10वीं पास छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। विद्या धन छात्रवृत्ति के लिए पोर्टल www.vidyadhan.org के माध्यम से आवेदन भी लिए गए। जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई थी।
विज्ञापन


विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। लेकिन जिले के एक भी विद्यार्थी को योजना का लाभ अब तक नहीं मिला। जिले में राजकीय 26, अर्ध शासकीय 34 और 188 वित्तविहीन विद्यालय हैं। पिछले साल जिले के 88 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 33,381 विद्यार्थियों में 17,088 छात्र और 16,293 छात्राएं शामिल हुई थीं। इनमें करीब 5000 तो ऐसे है जिन्होंने ने 80 प्रतिशत से अधिक अंकों से पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले छात्र

हाईस्कूल की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है। विद्याधन योजना के लिए विद्यालय की ओर से मैंने आवेदन भी किया। विद्यालय की ओर से परीक्षा भी हुई लेकिन अभी तक कोई छात्रवृत्ति नहीं मिली।

- आशुतोष मिश्रा, चतुर्भुजपुर



90 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास करने के बाद विद्यालय की ओर से दोबारा परीक्षा ली गई। योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन भी किया। लेकिन आज तक छात्रवृत्ति नहीं मिली।


-आशीष मिश्रा, पीडीडीयू नगर

वर्जन

योजना केंद्र सरकार की है, जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन विद्यार्थियों से मांगे गए थे, लेकिन अभी तक जिले के एक भी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति जारी नहीं की गई है।

- दल सिंगार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed