फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 100 mental patients are reaching the OPD of the district hospital

Chandauli News: जिला अस्पताल की ओपीडी में 100 से ज्यादा मानसिक रोगी पहुंच रहे

Wed, 20 Aug 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
More than 100 mental patients are reaching the OPD of the district hospital
चंदौली। आज की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। डिप्रेशन (अवसाद) और एंग्जायटी (चिंता/घबराहट) जैसी स्थितियां तेजी से आम होती जा रही हैं। जिला अस्पताल की मानसिक रोग ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 110 से 150 मरीज परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से 50 से अधिक एंग्जायटी और 60 से अधिक डिप्रेशन के शिकार हैं।बाबा कीनाराम राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबंध पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मानसिक रोग विभाग के डॉक्टर नितेश सिंह ने बताया कि डिप्रेशन और एंग्जायटी को अक्सर लोग एक ही समझ लेते हैं, जबकि इनके लक्षण और इलाज अलग-अलग होते हैं। सही पहचान और समय पर दवा से मरीज को काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

डिप्रेशन और एंग्जायटी में फर्क : चिकित्सक डॉक्टर नितेश सिंह ने बताया कि एंग्जायटी (चिंता/घबराहट) मे व्यक्ति भविष्य को लेकर असुरक्षा और डर महसूस करता है।
विज्ञापन

मुख्य लक्षणों में दिल की धड़कन तेज होना, सांस फूलना, पसीना आना, बेचैनी और तनाव शामिल हैं। यह स्थिति अक्सर किसी परीक्षा, इंटरव्यू या भविष्य की अनिश्चित घटनाओं से जुड़ी होती है। इसे आमतौर पर ‘क्या होगा?’ की भावना से समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिप्रेशन (अवसाद) में लगातार उदासी, निराशा और उन कामों में रुचि खो देने से जुड़ी है जो पहले खुशी देते थे। इसके लक्षणों में नींद की समस्या, भूख कम या ज्यादा लगना, थकान, आत्मग्लानि और जीवन के प्रति निराशा शामिल है। इसे ‘कुछ नहीं हो सकता’ की भावना से समझा जा सकता है।

डॉक्टर नितेश का कहना है कि डिप्रेशन और एंग्जायटी दोनों ही स्थितियां व्यक्ति की जीवन-गुणवत्ता पर गहरा असर डालती हैं। मरीज को समय पर पहचान और इलाज की जरूरत होती है। यदि लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो दवा और परामर्श दोनों जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed