{"_id":"5e24aa0b8ebc3e7d5a7cbdfc","slug":"moradabad-won-in-football-chandauli-news-vns5061424177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन मुरादाबाद और बरेली की टीमें रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन मुरादाबाद और बरेली की टीमें रही विजयी
विज्ञापन
धानापुर(चंदौली)। कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित नौ दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन पहला मैच मुरादाबाद डीएफए बनाम गोरखपुर और दूसरा मैच बरेली हॉस्टल बनाम बनारस हास्टल के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मुरादाबाद 3-0 गोल से तथा बरेली 1-0 गोल से विजयी हुई।
दोपहर एक बजे पहला मैच मुरादाबाद डीएफए और गोरखपुर टीम के बीच शुरू हुआ। मैच के17वें मिनट में ही मुरादाबाद के विपिन शर्मा ने पहला गोल किया। इसके बाद 22वें मिनट में इसी टीम के अहमद ने दूसरी गोल किया। वहीं मध्यांतर बाद भी गोरखपुर की टीम गोल नहीं कर पाई। यहां तक कि गोरखपुर की टीम को चौबीसवें मिनट में ट्राई ब्रेकर में मिले अवसर को गवां दिया। जिसका लाभ उठाकर मुरादाबाद के इमरान ने तीसरी गोल कर दिया। इस प्रकार मुरादाबाद की टीम ने 3-0 मैच जीत लिया। दूसरा मैच अपरान्ह तीन बजे से बरेली और बनारस हास्टल के बीच शुरू हुआ। जिसमें बरेली हॉस्टल के अबूजार ने 17वें मिनट में पहला गोल किया। पूरा समय बीत जाने के बाद भी बरेली जहां दूसरा गोल नहीं दाग पाई वहीं वाराणसी का खाता भी नहीं खुला। जिससे बरेली हास्टल की टीम 1-0 गोल से विजेता घोषित होकर अगले मैच के लिए स्थान बना लिया। प्रतियोगिता का आयोजन आजाद मुस्लिम रोज स्पोर्टिंग क्लब की ओर किया गया है। प्रतियोगिता का संयोजन भारतीय फुटबाल संघ के नियमानुसार वाराणसी फुटबाल संघ के नेतृत्व में किया जा रहा है। मैच के निर्णायक लखीमपुर खिरी के मनोज तिवारी रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रोशन सिंह व विशिष्ट अतिथि डा.अम्बरीश शर्मा रहे। इस अवसर पर सरफराज खान, मुनव्वर खान, सुरेश यादव, बाबू अली, शहंशाह, जैद खां, मंजूर खान, आतिफ, तौहीद, अशोक सिंह मौजूद रहे।