{"_id":"6aee3f37d8d00d9a4a08ca3c","slug":"mokama-mla-anant-singh-arrived-in-chandauli-to-extend-an-invitation-for-his-daughters-wedding-chandauli-news-c-189-1-svns1010-157369-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बेटी की शादी का निमंत्रण देने चंदौली पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बेटी की शादी का निमंत्रण देने चंदौली पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह
विज्ञापन
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से मिलने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक
चंदौली। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को चंदौली पहुंचे। यहां उन्होंने सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सुशील सिंह और उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। सुशील सिंह ने अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। अनंत सिंह ने अपनी बेटी के विवाह का निमंत्रण पत्र भी उन्हें सौंपा।
अनंत सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को मोकामा में उनकी बेटी का विवाह समारोह होना है। इसी सिलसिले में वह मित्रों और परिचितों को निमंत्रण देने निकले हैं। उन्होंने कहा, जा रहे हैं, दोस्त-यार से मिलते जा रहे हैं।
वहीं, वाराणसी में चिराग पासवान की रैली और पटना में हुए एनकाउंटर से जुड़े सवालों पर उन्होंने गाड़ी का शीशा चढ़ा लिया और आगे बढ़ गए। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने बताया कि अनंत सिंह बेटी की शादी का निमंत्रण देने आए थे। वह विवाह समारोह में जरूर शामिल होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह पारिवारिक और व्यक्तिगत मुलाकात थी। इसमें कोई राजनीतिक विषय नहीं था। गौरतलब है कि अनंत सिंह जद यू के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। हालांकि उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।