फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mobile Blast Smartphone explodes while charging in train chaos on platform at pddu junction

Mobile Blast: ट्रेन में चार्जिंग करते समय फटा स्मार्टफोन, पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी

Sat, 19 Aug 2023 05:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Aug 2023 05:04 PM IST
सार

पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर शनिवार अपराह्न तीन बजे अफरातफरी मच गई। प्लेटफॉर्म से सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस पटना की ओर रवाना होने वाली थी। ट्रेन में  चार्जिंग करते समय स्मार्टफोन फट गया था। 

विज्ञापन
Mobile Blast Smartphone explodes while charging in train chaos on platform at pddu junction
क्षतिग्रस्त मोबाइल की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू जंक्शन पर शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन फट गया। यात्री ने फोन ट्रेन से बाहर फेंक दिया। अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इस घटना से आधे घंटे तक स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। रेलवे सुरक्षा बल की तमाम कोशिश के बावजूद पता नहीं चल पाया कि मोबाइल फोन किसका था।

विज्ञापन


जीआरपी ने जले मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। ट्रेन दोपहर बाद साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन रवाना हुई तो स्लीपर कोच एस-थ्री के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक दी। पता चला कि कोच में चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन तेज आवाज के साथ फट गया था। इससे धुआं उठने लगा था। यात्री भी ट्रेन से उतर गए।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मोबाइल को ट्रेन की खिड़की से प्लेटफार्म पर फेंक दिया गया था। इसके बाद किसी यात्री ने मोबाइल फोन को पैर से मारकर ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। यात्रियों ने शोर मचाया कि फोन एक महिला का है और वह अचेत हो गई है। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा कर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर किसी ने मोबाइल फोन को अपना नहीं बताया। जीआरपी ने जले हुए मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। ट्रेन को करीब आधे घंटे बाद 4.35 बजे रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed