फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Miscreants looted the prime couple from their borrowed car

Chandauli News: मांगी गई गाड़ी से प्रधान दंपति से बदमाशों ने की लूट

Wed, 11 Oct 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted the prime couple from their borrowed car
अलीनगर थाना के चांदपुर पुलिया के पास कैली प्रधान दंपति से लूट मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक गांव के ही किशोर से बदमाशों ने बाइक मांगकर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बाइक लौटा दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी व ग्राम प्रधान जवाहर राम मंगलवार की सुबह अपने ससुराल धानापुर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव गए हुए थे। वहां से ऑटो से पत्नी रीमा व बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। देर शाम चांदपुर पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो को ओवरटेक कर दंपति के गले से चेन व मंगलसूत्र सहित लगभग 11 हजार नगदी लूटकर फरार हो गए थे। ऑटो चालक टिंकू (32), प्रधान जवाहिर (35) , पत्नी रीमा (32) आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

बाइक नंबर के आधार पर उसके मालिक के घर पहुंची। यहां पता चला कि बाइक जिसके नाम पर है वह बाहर रहता है। किशोर उसकी देख भाल करता है। उसने बताया कि गांव के ही युवक बाइक मांग कर ले गए थे और आंधे घंटे बाद बाइक वापस कर दी। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed